वैशाली- दोस्त ने दोस्त को घर से बुलाया फिर गोली मार कर हत्या की!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट

वैशाली। जिले के पातेपुर थाना के कंडोहिया चिमनी के पास रविवार की देर रात दोस्त ने ही अपने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दिया। बताया गया है कि मृतक युवक को दोस्त ने घर से बुला कर करीब दो किलोमीटर दूर चिमनी के तरफ ले गया है और उसे गोली मारकर हत्या कर सभी फरार हो गया है। घटना को लेकर नव वर्ष की खुशी में ख़लल आ गई।

बताया गया है कि मृतक पातेपुर थाना क्षेत्र के मालपुर गांव निवासी मनोज झा का 22 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार झा को गांव के ही दोस्त ने उसे घर से रात को बुलाकर ले गया था। और किसी बात को लेकर झड़प हुई जिसको लेकर दोस्तों ने ही दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। इधर घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि युवक की गोली मारकर हत्या करने का वजह अब तक सामने नहीं आया है। हालांकि पुलिस मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मृतक का फ़ाइल फोटो

इधर घटना की जानकारी पातेपुर थाने को दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौके से पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। इधर मृतक युवक के परिजनों से घटना के बारे पूछताछ कर रही हैं।

घर से 2 किलोमीटर दूर मिला शव

मृतक शुभम का शव घर से तकरीबन 2 किलोमीटर दूर कंडोहिया चिमनी चौड़ में शव पड़ा हुआ था। जिसके साथ पहले तो लूटपाट की गई थी जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई है। युवक के जेब से मोबाइल फोन भी गायब था। शव के आसपास उसके कपड़े और चप्पल इधर उधर पड़ा हुआ था।

Join us on:

Leave a Comment