आशीष भूषण की रिपोर्ट
बेगूसराय जिले के मंसूरचक
प्रखंड क्षेत्र के बहरामपुर पंचायत वार्ड संख्या सात निवासी 70 वर्षीय रामेश्वर महतों की सोमवार को सङक दुर्घटना में मौत हो गई।इस संबंध में मृतक के पुत्र दिलीप महतों ने बताया कि पिता जी फेरी का काम करते थे और सोमवार को करीब 11 बजे मोपेड से दलसिंहसराय से कपङा लेकर घर की ओर आ रहे थे
तभी सीमावर्ती थाना क्षेत्र दलसिंहसराय के खोकसा चौक पर दूध लदे पिकअप वाहन ने टक्कर मार दिया और ये सड़क पर गिर पड़े और बगल से गुजर रहे एक ट्रैक्टर ने कुचल दिया और उनकी तत्काल मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही बहरामपुर पंचायत के मुखिया धर्मवीर सिंह कुंदन व सरपंच मो कसीमउद्दीन सहित अन्य लोग वहां पहुंच गए।घटना से गुस्साए लोगों ने बांस बल्ला लगाकर दलसिंहसराय मंसूरचक पथ को जाम कर दिया। घटना की सूचना पाकर दलसिंहसराय पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया, इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है!




