पहली बार कलेक्ट्रेट में मनाया गया मुजफ्फरपुर का 148 वा स्थापना दिवस!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट

पहली बार कलेक्ट्रेट में मनाया गया मुजफ्फरपुर का 148 वा स्थापना दिवस,रंग बिरेंगे लाइट से दुल्हन की तरह सजाया गया कलेक्ट्रेट…डीएम प्रणव कुमार ने दीप प्रवजलित कर किया उद्धाटन

मुजफ्फरपुर शहर में पहली बार आज यानी रविवार को 148 वा मुजफ्फरपुर जिला स्थापना दिवस समारोह के रूप में मनाया गया ।डीएम प्रणव कुमार ने दीप प्रवजलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर डीएम ने कहा काफी कम समय मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया।अगले वर्ष बृहत पैमाने पर कार्यक्रम का आयोजन कर समारोह का आयोजन किया जाएगा।
इसको लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजन किया जायेगा । बताया गया की बिग बॉस प्रतिभागी दीपक ठाकुर व सारेगामा प्रतिभागी गायिका सुरों की जलवा बिखेरेगी । 148 वें वर्ष के अवसर पर पहली बार स्थापना दिवस समारोह में देश के नामचीन कलाकार जलवा बिखेरने के लिए तैयार है । जुब्बा सहनी ऑडिटोरियम में टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो में भागीदार रह चुके दीपक ठाकुर और उसकी टीम अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे । इसके अतिरिक्त जी सारेगामा के प्रतिभागी गायिका श्रुस्ति वारलेवर , सब टीवी फेमएक्स में प्रतिभागी गायक आलोक चौबे और चंदन मिश्रा रंगारंग प्रस्तुति देंगे ।

बाइट प्रणव कुमार जिलाधिकारी मुज़फ़्फ़रपुर

Join us on:

Leave a Comment