1 मई से होने वाले टीकाकरण के लिये ऐसे करें आवेदन!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा !

भारत सरकार के द्वारा 1 मई से पूरे देश मे बड़े पैमाने पर दूसरे फेज के टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जा रही है। जिसमें 18 वर्ष से ऊपर के सभी देशवासियों को वैक्सीन दिया जाना है।
इसके लिये आवेदन की प्रक्रिया आज शाम 4 बजे से प्रारंभ कर दी गई है।
जिनका पंजीकरण होगा उन्हें उसी प्रकार से वैक्सीन दिया जायेगा।
भारत सरकार ने इसके लिये 3 मोबाइल एप्पलीकेशन को मान्यता दी है! जिसमें कोविन वेबसाइट ,उमंग,और आरोग्यसेतु एप्प शामिल है।
इन 3 स्मार्टफोन प्लेटफॉर्म में से किसी एक पर जाकर आप अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
ध्यान रखें इन तीन के अलावा सरकार ने अभी किसी और प्लेटफार्म को मान्यता नही दी है अतः आप उपरोक्त प्लेटफार्म के अलावे किसी और पर अपनी निजी जानकारी कतई शेयर ना करें।
इस पर पंजीकरण के बाद आपके मोबाइल में एस एम एस के जरिये आपको रजिस्टर्ड होने की सूचना तो प्राप्त हो ही जायेगी साथ ही आपको कब और कहाँ वैक्सीन लेने आना है इसकी भी जानकारी मिल जायेगी।
तो अगर आपकी उम्र 18 साल और उससे अधिक है फिर बिना देर किये अपना पंजीकरण, कोविन वेबसाइट, उमंग अथवा आरोग्यसेतु एप्प पर जाकर करवा लें और वैक्सीन के लिये अपनी बारी का इंतजार करें। और हाँ वैक्सीन अवश्य लें।
भारत सरकार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी उपलब्ध कराई है।

Join us on:

Leave a Comment