संतोष तिवारी की रिपोर्ट
मुजफ्फरपुर सहित पूरा उत्तर बिहार कोहरे की चादरों में लिपटा हुआ दिखाई दे रहा है, मुजफ्फरपुर जिले में देर रात से ही घना कोहरा छाया रहा। एनएच पर मुश्किल से दृश्यता 20 मीटर तक में सिमटी रही। देर रात को घना कोहरा छाया रहा। शहर से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे का असर दिखा। इस धने कोहरे से जहाँ आम जन जीवन प्रभावित हुआ है वही NH सहित सभी सड़कों पर चलने वाले वाहनो पर जैसे ब्रेक लगा दिया हो, इन वाहनों के रफ्तार पर ब्रेक लग गया है, इतना ही नहीं बल्कि इस धने कोहरे की वजह से ट्रेनों के रफ्तार पर भी व्यापक असर पड़ा है जिससे कई ट्रेने कई घंटे देरी से चल रही है, ग्रामीण इलाकों से लेकर शहर तक सिर्फ कुहासे का कहर देखने को मिल रहा है,




