जहानाबाद- सरकारी विद्यालय में अभिभावक शिक्षक मीटिंग का आयोजन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

राजकीयकृत मध्य विद्यालय मांदिल के प्रांगण में अभिभावक- शिक्षक मीटिंग (P.T.M) का आयोजन प्रधानाध्यापक डॉ अरविंद चौधरी की अध्यक्षता में आहूत की गई, जिसमें सैकड़ों अभिभावक के साथ-साथ संबंधित वर्ग शिक्षक एवं अगंतुक, प्रतिनिधि ने भाग लिया। बैठक में बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शत-प्रतिशत दैनिक उपस्थिति, निर्धारित पोशाक एवं पर्याप्त पाठ्य- पुस्तक पर विस्तृत चर्चा परिचर्चा की गई ।साथ ही सभी उपस्थित लोगों ने अपने अपने विचार रखा, मौके पर उपस्थित प्रधानाध्यापक डॉ अरविंद चौधरी ने कहा कि सभी अभिभावक बच्चों के अनिवार्य आवश्यकताओं पर ध्यान रखें, साफ सफाई के साथ निर्धारित पोशाक में नियमित रूप से विद्यालय भेजें तथा घर पर भी अपने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें, तथा जो भी समस्याएं हो विद्यालय को शेयर करें ताकि बच्चे का सर्वांगीण विकास हो सके ,जिससे आपका तथा विद्यालय का भी गौरव बढ़ेगा, क्योंकि बच्चे देश के भविष्य हैं। इस पर विशेष ध्यान देना हम सबों का परम कर्तव्य है। बैठक में भाग लेने वालों में अभिभावक के साथ-साथ वरीय शिक्षक अनिल कुमार, वर्ग शिक्षक कुमारी चित्रांगदा ,निशा कुमारी, सुनीता कुमारी ,शीला कुमारी ,अरुण कुमार सिंह ,सतीश कुमार ,शक्ति कुमार ,कंजीत मांझी, गंगा पासवान मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment