प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में मटिहानी थाना पुलिस ने रामपुर शिवाला टोल में डॉग स्क्वायड के सहारे छापेमारी कर 60 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर डोभर चौधरी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही शंकरपुर बखड्डा, रामदीरी भवानंदपुर गांव में छापेमारी अभियान चलाया। दूसरी ओर तेघड़ा थाना पुलिस ने इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में अजगरबर गंगा घाट किनारे छापेमारी की जहां से करीब 200 लीटर महुआ शराब को नष्ट किया गया। आप तस्वीरो में देख सकते हैं किस कदर गंगा घाट किनारे जमीन के नीचे छुपा कर रखे महुआ शराब को पुलिस के द्वारा नष्ट किया जा रहा है। तेघरा थाना पुलिस कई इलाकों में छापेमारी की जिससे शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं दूसरी ओर मटिहानी थाना पुलिस ने डांग स्क्वायर के सहारे कई गांव में छापेमारी अभियान चलाया इस दौरान पुलिस ने शराब के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। बिहार में जहरीली शराब से मौत के बाद अवैध शराब के खिलाफ व्यापक अभियान चला रही है इसी कड़ी में विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर ना सिर्फ शराब को बरामद किया जा रहा है बल्कि अवैध शराब को भी नष्ट किया जा रहा है।




