उत्तराखंड के चमोली हादसे पर गंभीर हैं सीएम हेमन्त सोरेन!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रागिनी शर्मा!

उत्तराखंड के चमोली हादसे पर सीएम हेमन्त सोरेन ने शोक संवेदना प्रकट की!

उत्तराखंड के चमोली में बीते 23 अप्रैल को ग्लेशियर पिघलने की घटना में कई लोग असमय काल कलवित हो गये थे।
जिसमें 11 मजदूर झारखण्ड राज्य के निवासी भी थे। वहीं 7 अन्य जो घायल हैं वे भी झारखण्ड राज्य के ही हैं।
इस घटना पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।
इसके साथ ही सी एम ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि वे लगातार उत्तराखंड सरकार के संपर्क में हैं ताकी घायलों का बेहतर उपचार सम्भव हो और हर स्थिति पर मुख्यमंत्री नजर बनाये हुए हैं।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।तो वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय ने सभी मृतकों और घायलों के नाम जारी कर दिये हैं।
मृतकों में तारिणी सिंह, मनोज थंडर,रोहित सिंह, दुमका जिले के निवासी बताये गये हैं। तो नियारण कंडुलना,पॉल कंडुलना, हनुक कंडुलना, सगेन कंडुलना, खूँटी जिले के निवासी बताये गये हैं। मसीह दास मर्की,राहुल कुमार, निर्मल सेंडिल तथा सुखीराम मुंडा शामिल हैं। बाकी में एक दुमका, दो राँची तथा एक पश्चिम सिंहभूम जिले के रहने वाले थे।
वहीं घायलों में राई कुण्डलना,फिलिप,महेंद्र टोपनो,संजय कुंडलना, कल्याण मार्की और मंगल दास पाहन आदि शामिल हैं, जो जोशीमठ के अस्पताल में इलाजरत हैं। इनमें राई कुण्डलना और फिलिप की हालत गंभीर बताई गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें