औरंगाबाद- राजद नेता ने लोजपा नेता के बेटे को मार दी गोली!

SHARE:

रूपेश कुमार
औरंगाबाद

एंकर औरंगाबाद में राजद नेता ने लोजपा नेता के पुत्र को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है जिसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज गांव की है जानकारी के अनुसार बताया जाता है की राजद नेता मुरारी सोनी राजद के पूर्व महासचिव थे और अमरजीत कुमार जदयू के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हैं इन दोनो के बीच पूर्व से किसी मामले को ले कर विवाद चली आ रही थी लेकिन आज मामला तुल पकड़ लिया और दोनो के बीच हिंसक झड़प होने लगी इसी दौरान लोजपा नेता के पुत्र घर के ऊपर स्नान कर रहा था तभी उसे बाए कंधे में गोली लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया परिजनों ने आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने हालत को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया इधर लोजपा नेता मनोज कुमार सिंह ने घटना की कड़ी निन्दा करते हुए कहा की जंगल राज आ गया है ऐसे में पुलिस को तुरंत कार्यवाही कर दोषियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजनी चाहिए घटना की सूचना मिलते ही मौक पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच में जुट गई है

Join us on:

Leave a Comment