जदयू नेता के किराए के घर में मिली देशी-विदेशी शराब, महिला गिरफ्तार

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

शराब बनने और बिकने के कई सनसनीखेज खुलासे

छपरा : जहरीली शराब को लेकर पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने छपरा में बीती रात छापेमारी की जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के पूर्व प्रदेश सचिव कामेश्वर के मढ़ौरा के स्टेशन रोड स्थित किराए के घर से देसी-विदेशी शराब बरामद किया गया। बता दें कि जिस घर में यह छापेमारी हुई, उस घर में जदयू नेता व परिजन नहीं रहते थे। उक्त मकान किरायदार के रुप में सरोज महतो और उसकी पत्नी रहती हैं। पुलिस ने घर की एक महिला को हिरासत में ले लिया है।

मढौरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जब छापेमारी की गई तो कमरे में 8PM शराब का टेट्रा पैक 60 पीस, 750ML अंग्रेजी शराब के दो बोतल के साथ देशी शराब का पॉलिथीन पैक भी बरामद किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि मकान में कामेश्वर सिंह नही रहते है। उन्होंने मकान को किराए पर दिया था। पुलिस के अनुसार किरायेदार सरोज महतो के पहले से शराब के धंधे से जुड़े रहने की भी जानकारी मिली है। जिसके आधार पर पुलिस अन्य जानकारी और तथ्य जमा कर रही है।
जहरीली शराब कांड के बाद आजतक की विशेष पड़ताल टीम ने जब इसकी तहकीकात की तो खुफिया कैमरे में शराब बनने और बिकने का कई सनसनीखेज खुलासा हुआ।
बड़े-बड़े लोग व पुलिस वाले भी पीने आते हैं
कच्ची शराब फैक्ट्री के एक कर्मचारी ने खुफिया कैमरे पर कहा कि यहां पुलिस वाले भी पीते हैं। कर्मचारी ने बताया कि बहुत बड़े-बड़े लोग और कोर्ट से आने वाले लोग भी यहां शराब पीने आते हैं।

Join us on:

Leave a Comment