घूसखोर दारोगा 10 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट

— नीतीश कुमार के भ्रष्ट पुलिस अधिकारी रिश्वत लेते कर करारे नोट के साथ हुआ गिरफ्तार, हत्या के बाद हत्यारा को गिरफ्तारी करने के लिए पीड़ित परिवार से मांगा था रिश्वत

नीतीश कुमार के भ्रष्ट पुलिस अधिकारी रिश्वत लेते निगरानी टीम के हत्थे चढ़ा, पुलिस अधिकारी कर करारे नोट के साथ हुआ गिरफ्तार, समस्तीपुर के ताजपुर थाना में सब स्पेक्टर के रूप में तैनात था भ्रष्ट पुलिस अधिकारी विजय शंकर शाह निगरानी ब्यूरो की टीम ने 10 हजार रिश्वत लेते, ताजपुर थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल चौक से गिरफ्तार कर लिया गया है , हाजीपुर के सर्किट हाउस में पुलिस अधिकारी से टीम पूछताछ कर रही है और भ्रष्ट पुलिस अधिकारी के संपत्ति की जांच कर रही है दरअसल समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र चक सिकंदर में जमीनी विवाद में, बैद्यनाथ राय की हत्या हुई थी, इस मामले में ताजपुर थाना में कांड संख्या204/22 मे मामला दर्ज किया गया था, और मामले की जांच और अनुसंधान करने के लिए ताजपुर थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर विजय शंकर शाह को मामला सौंपी गई थी, जिसके बाद लालची और भ्रष्ट पुलिस अधिकारी हत्या जैसे मामले में हत्यारा को गिरफ्तार करने के लिए, मृतक के बेटे अमरेंद्र कुमार से 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगा था, केस में करवाई करने और हत्यारा को गिरफ्तार करने को लेकर, लंबे समय बीत जाने के बाद पिता के हत्यारे की गिरफ्तारी पुलिस नहीं किया और रिश्वत का डिमांड करता रहा तो, इसको देखते हुए मृतक के पुत्र अमरेंद्र कुमार ने पटना निगरानी ब्यूरो, भ्रष्ट पुलिस अधिकारी के विरुद्ध रिश्वत खोरी का शिकायत किया था, पटना निगरानी ब्यूरो मामला दर्ज कर मामले के जांच और कार्रवाई में जुट गई थी मंगलवार की देर शाम पटना निगरानी ब्यूरो के टीम ने विकास कुमार श्रीवास्तव डीएसपी निगरानी के नेतृत्व में, कार्रवाई करते हुए, समस्तीपुर के ताजपुर थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर विजय शंकर साह को ताजपुर थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल चौक से 10,000 रुपए की 500 वाली कर करारे नोट के साथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है, निगरानी टीम ने समस्तीपुर जिले से भ्रष्ट पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार कर सीधे हाजीपुर सर्किट हाउस लेकर पहुंची जहां उसे पूछताछ कर रही है और कागजी कार्रवाई कर रही है, और हाजीपुर के मीडिया को बुलाकर पूरे मामले को जानकारी दिया है, फिलहाल अभी निगरानी की टीम हाजीपुर के सर्किट हाउस में रुके हुए हैं, और गिरफ्तार पुलिस अधिकारी से पूछताछ कर रही है और, कार्रवाई करते हुए भ्रष्ट पुलिस अधिकारी के संपत्ति की जांच कर रही है

Join us on:

Leave a Comment