पटना:- इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग, कई दमकलों ने मिलकर किया काबू, लाखों की क्षति!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा !


बाढ़ पुरानी बाजार चौक के पास इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में अचानक आग लग गई । शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात बताई जा रही है लेकिन दुकानदार अर्जुन प्रसाद का कहना है कि संध्या सरकारी समय के मुताबिक उन्होंने दुकान का बिजली का कनेक्शन काट कर दुकान बंद किया था, पर किस तरह से आग लगी इसका पता नहीं है, स्थानीय लोगों ने जब दुकान में आग लगी हुई देखी तो इसकी सूचना बाढ़ थाना को दी स्थानीय प्रशासन के द्वारा दमकल की गाड़ियों को सूचना दी गई और आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया गया, लेकिन छोटा दमकल आग बुझाने में कारगर साबित नहीं हुई लिहाजा बड़े दमकल को घटनास्थल पर आना पड़ा और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान आग इस कदर बेकाबू हुई थी कि अगल-बगल के सभी दुकानों को अपनी चपेट में लेने लगी लेकिन दमकल ने आग बुझाने में कामयाबी हासिल कर ली। इस दौरान बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक सामान की क्षति हुई है। दुकानदार के मुताबिक दुकान का लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर अनुमंडल प्रशासन की टीम पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

Join us on:

Leave a Comment