कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
बिजली करेंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। यह घटना कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के कझारघाट गांव के पास नदी किनारे सोमवार सुबह की बतायी जाती है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को बरामद कर लिया। बरामद किया गया युवक के शव की पहचान कझारघाट गांव के प्रेमचंद्र चौधरी के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। घटना पर पहुंची पुलिस ने पाया कि बिजली करेंट से युवक का शव काला पड़ गया था। मामले में जांच पड़ताल के बाद पुलिस युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। वहीं युवक के मौत के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।




