बिहार-निकाय चुनाव में प्रथम चरण का मतदान सम्पन्न,59.62% वोटिंग!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

बिहार में नगर पालिका आम निर्वाचन के प्रथम चरण की मतगणना संपन्न, मतदाताओं में उत्साह की रही कमी, कुल मतदान प्रतिशत 59.62℅ रहा

पटना

बिहार नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 के प्रथम चरण की वोटिंग समाप्त, कुल मतदान प्रतिशत 59.62 हुई जिसकी जानकारी देते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने रविवार को देते हुए बताया कि
राज्य निर्वाचन आयोग बिहार द्वारा नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 को अधिक स्वच्छ, निष्पक्ष एवं उत्तरदायित्वपूर्ण बनाने हेतु निर्वाचन में प्रयुक्त किये जा रहे तकनीकी नवप्रवर्तन जैसे नगरपालिका आम निर्वाचन में तीनों पदों के लिए ईवीएम का प्रयोग. मतदाता के सत्यापन हेतु Digital Photography Surveillance App का प्रयोग मतदान केन्द्रों पर AI. Based (ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) लाईव वेबकास्टिंग इत्यादि के प्रयोग की जानकारी दी

आगे प्रथम चरण की वोटिंग पर आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम चरण हेतु दिनांक 18.12.2022 को राज्य के 37 जिलों के 156 नगरपालिकाओं के 68 नगर परिषद एवं 88 नगर पंचायत में पूर्वाह्न 07:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक (गया जिला के इमामगंज नगर पंचायत में अपराह्न 03:00 बजे तक) मतदान का संचालन किया गया। प्रथम चरण में कुल 5260530 मतदाता, शामिल थें।

प्रथम चरण में पदों की कुल संख्या 3658 है जिसमें वार्ड पार्षद पद हेतु 3346 पद,

उप मुख्य पार्षद पद हेतु 156 पद एवं मुख्य पार्षद पद हेतु 156 पद निर्धारित है।

इस चरण में निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की कुल संख्या 21287 है, जिसमें

9702 पुरूष, 11582 महिला एवं 3 अन्य अभ्यर्थी शामिल है। इस चरण में 9702 पुरुष अभ्यर्थियों में वार्ड पार्षद पद हेतु 8076 उप मुख्य पार्षद हेतु 773 एवं मुख्य पार्षद पद हेतु 853 अभ्यर्थी शामिल है।

इस चरण में 11582 महिला अभ्यर्थियों में वार्ड पार्षद पद हेतु 9568 उप मुख्य

पार्षद हेतु 924 एवं मुख्य पार्षद पद हेतु 1090 अभ्यर्थी शामिल है।

इस चरण में 3 अन्य अभ्यर्थियों में वार्ड पार्षद पद हेतु 3 अभ्यर्थी शामिल है। इस चरण में कुल 53 वार्ड पार्षद अभ्यर्थी निर्विरोध निर्वाचित हो गये है। प्राप्त सूचनानुसार प्रथम चरण में अबतक लगभग 59.62 प्रतिशत मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया।

शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ मतदान के लिए की गयी व्यवस्था

मतदान केन्द्र पर बलों की प्रतिनियुक्ति :- शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ मतदान सम्पन्न कराने के लिए निर्धारित मानक के अनुसार सशस्त्र पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। प्रथम चरण हेतु लगभग 11433 पुलिस पदाधिकारी, तथा 42085 पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति विधि व्यवस्था संधारण हेतु किया गया

था।

मतदान केन्द्रों पर मतदान प्रक्रिया की सफल संचालन हेतु लगभग 41790 मतदान पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति मतदान केन्द्रों पर किया गया।

विधि व्यवस्था के संधारण के क्रम में जिलों द्वारा अबतक 183 लाईसेन्स रहित शस्त्र, 441 कारतुस, 1 बम, 33 अन्य अवैध वस्तुएँ तथा 2 विस्फोटक पदार्थ जब्त किया गया एवं 1209 अवैध रूप से संचालित शस्त्र निर्माण स्थलों को सीज किया गया।

नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 के शांतिपूर्ण संचालन हेतु कुल अनुज्ञप्ति प्राप्त शस्त्रों का सत्यापन किया गया।

● जिलों द्वारा विधि व्यवस्था के संधारण के क्रम में अबतक 55348 व्यक्तियों के विरुद्ध अपराध प्रक्रिया संहिता के तहत नोटिस निर्गत किया गया। जिसके विरूद्ध 23363 व्यक्तियों द्वारा बंध पत्र जमा करवाया गया।

अवैध गतिविधियों एवं वस्तुओं के आवागमन पर प्रतिबंध लगाने के लिए जिलों द्वारा विभिन्न 415 स्थानों पर चेकपोस्ट बनाया गया है तथा 546 स्थलों पर स्थैतिक निगरानी दलों की नियुक्ति की गई है। पुलिस एवं उत्पाद विभाग द्वारा अबतक 166568.57 लि0 अवैध शराब जब्त किया गया तथा 6986.64 अवैध शराब निर्माण भट्टियों को पुलिस द्वारा जब्त किया गया। जिलों द्वारा स्थापित चेक पोस्ट तथा स्थैतिक निगरानी दल द्वारा वाहनों की

जाँच के क्रम में 14367992 रूपया जुर्माने के रूप में वसूल किया गया। अपराध नियंत्रण अधिनियम (CCA) के तहत 850 प्रस्ताव के विरूद्ध 466 आदेश विभिन्न जिलों द्वारा पारित किए गए। छः महिने से अधिक गैर जमानती वारंट के 1472 मामलें तथा छः महिने से कम

गैर जमानती वारंट के 5837 मामले को जिलों द्वारा निष्पादित किया गया है। वाहन के दुरूपयोग हेतु कुल 8, लाउडस्पीकर एक्ट के तहत कुल 5, अवैध सभा / भाषण हेतु कुल 9 निर्वाचकों को नगद देने हेतु कुल 2 मामलों पर आवश्यक कार्रवाई की गई तथा 25.89 अन्य वस्तु जब्त किया गया। नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 में कुल 158 भेदद्य टोलों की पहचान की गई।

है इनमें से 640 व्यक्तियों को भेद्यता के कारक के रूप में चिह्नित किया गया है। जिनमें से 535 व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई प्रारंभ की गई है। आदर्श आचार सहिंता के अनुपालन के क्रम में जिलों द्वारा अबतक सरकारी सम्पत्ति विरूपण संबंधी 993 मामलों पर बिहार सम्पत्ति विरूपण अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की गई एवं 9 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई। निजी सम्पत्ति विरूपण संबंधी कुल 412 मामले प्रकाश में आयें जिनमें से 2 मामलों के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई।

नगरपालिका आम निर्वाचन के प्रथम चरण में आज दिनांक-18.12.2022 को पुलिस विभाग द्वारा विधि व्यवस्था के संधारण के क्रम में अपराह्न 03:00 बजे तक प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार 128 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा 13 वाहन जब्त 29000 रूपया एवं 11.575 लीटर शराब जब्त किया गया।

Digital Photography Surveillance App के माध्यम से सत्यापन:- बोगस वोटिंग रोकने हेतु प्रत्येक मतदान केन्द्र पर Digital Photography Surveillance से मतदाता का सत्यापन किया गया। इस व्यवस्था के तहत यदि कोई मतदाता दुबारा मतदान करने आता है तो सत्यापन के क्रम में चिन्हित किये गये फर्जी (बोगस मतदान करने वाले को नगरपालिका अधिनियम 2007 की धारा 462 तथा आई.पी.सी. 171D, 171 F के तहत कार्रवाई हेतु निदेशित किये गये हैं।

लाईव वेबकास्टिंग :- अति संवेदनशील / संवेदनशील 377 मतदान केन्द्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई ताकि किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई की जा सकें। वेबकास्टिंग की मॉनिटरिंग प्रखंड / जिला / आयोग स्तर पर गठित कंट्रोल रूम में MIS दल द्वारा लगातार की गई।

कंट्रोल रूम का गठन : मतदान केन्द्र पर किसी भी गड़बड़ी की जानकारी, मतदाताओं की शिकायत आदि के अनुश्रवण हेतु प्रखंड / जिला / आयोग स्तर पर नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया। नियंत्रण कक्ष के सम्पर्क नंबर का प्रचार-प्रसार कराया गया है। आयोग स्तर पर गठित कंट्रोल रूम का नंबर 1800-3457-243 है जो समाचार पत्र के माध्यम से भी प्रचारित प्रसारित किया गया है।

प्रथम चरण में आयोग स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम में कुल 15 मामलों की शिकायत प्राप्त हुई जिनका विवरण अग्रलिखित है :-

मतगणना :- प्रथम चरण का मतगणना दिनांक 20.12.2022 को प्रातः 8 बजे से निर्धारित है। मतगणना केन्द्र पर मतगणना मोनेटरिंग एप्प द्वारा मतगणना परिणाम देखा जा सकता है। ईवीएम सी.यू. के डिस्प्ले से प्राप्त हो रहे आँकड़ों को ओ.सी. आर पद्धति के माध्यम से मतगणना परिणाम प्राप्त करने की व्यवस्था की गई है। द्वितीय चरण के मतदान से संबंधित सूचना

द्वितीय चरण हेतु दिनांक 28.12.2022 को राज्य के 23 जिलों के 68 नगरपालिकाओं के 17 नगर निगम, 2 नगर परिषद एवं 49 नगर पंचायत में पूर्वाह्न 07:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक मतदान का संचालन किया जाएगा।

द्वितीय चरण में कुल 6194826 मतदाता, जिसमें 3260259 पुरुष मतदाता एवं 2934317 महिला मतदाता और 250 अन्य मतदाता शामिल थे। इस चरण में पदों की कुल संख्या 1665 है जिसमें वार्ड पार्षद पद हेतु 1529 पद,

उप मुख्य पार्षद पद हेतु 68 पद एवं मुख्य पार्षद पद हेतु 68 पद निर्धारित है। इस चरण में निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की कुल संख्या 11127 है, जिसमें 5154 पुरूष, 5973 महिला अभ्यर्थी शामिल है।

इस चरण में 5154 पुरुष अभ्यर्थियों में वार्ड पार्षद पद हेतु 4345, उप मुख्य पार्षद

हेतु 443 एवं मुख्य पार्षद पद हेतु 366 अभ्यर्थी शामिल है। इस चरण में 5973 महिला अभ्यर्थियों में वार्ड पार्षद पद हेतु 5085, उप मुख्य पार्षद

हेतु 392 एवं मुख्य पार्षद पद हेतु 496 अभ्यर्थी के शामिल होने जैसी अन्य जानकारियां दी

बाइट:- दीपक कुमार आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग बिहार

Join us on:

Leave a Comment