संतोष तिवारी कि रिपोर्ट
माउंट लिटेरा जी स्कूल ने धुमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव
मुज़फ्फरपुर, शहर बोचहाँ प्रखंड, गड़हा स्थित माउंट लिटेरा जी स्कूल में धूमधाम से वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका विधिवत उदघाटन सुभद्रा कुमारी, (प्रखंड विकास पदाधिकारी बोचहाँ), गजेन्द्र कुमार झा (सी.आर.पी.एफ डिप्टी कमांडेड) अमृत कुमार सिंह, वी. वी रतनम, (अस्टेिंट कमांडेट सी.आर.पी.एफ), कर्नल डा०. ए. के. सिंह (कमांडेंट ऑफिसर एन. सी.सी). विजय कुमार सिन्हा (विशिष्ट अतिथि) सृस बंसल (निदेशक), मयंक बंसल (चेयरमैन) ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर उदघाटन किया। उदघाटन करते हुए चेयरमैन मयंक बंसल ने कहा कि मुज्जफ्फरपुर में माउंट लिट्रा जी स्कूल लाने का मेरा मुख्य उद्देश्य इस क्षेत्र के बच्चों को उच्च गुणवतापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। साथ कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ उन्होनें गीता पाठ की प्रस्तुति की। मंच पर उपस्थित विजय कुमार सिन्हा (चुन्नू बाबू) ने बच्चों के कार्यक्रम एवं विद्यालय के व्यवस्था की सराहना की तथा बच्चों को अच्छी प्रस्तुति के लिए धन्यवाद दिया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के निदेशक महोदय सीरीश बंसल ने कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है शिक्षा के माध्यम से ही मनुष्य का सर्वांगीण विकास संभव है। छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए यह विद्यालय लगातार प्रयासरत है। वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने रिश्ते थीम पर अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने राम लक्ष्मण परशुराम संवाद नाट्यकला एवं योगा के महत्व एन.सी.सी शिव तांडव कथक नाट्य जैसे विषयों पर आधारित दर्जनों कार्यक्रमों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया
बोचहा प्रखंड अधिकारी ने कहा कि उक्त संस्था छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य में बेहद
कारगर साबित हो रही है। यहा के व्यवस्था को देखकर मैं काफी प्रभावित हुई तथा मै सोची नही थी कि शहर में इस तरह की व्यवस्थित स्कूल है। इस क्षेत्र के बच्चों के भविष्य को सवारने यह विद्यालय वरदान साबित होगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के मैनेजर अजीत कुमार सिंह एवं सर्भी कर्मचारियों ने भरपूर सहयोग कृतज्ञता जाहिर की




