धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट
ब्रेकिंग,
मोतिहारी।
बिहार पूर्वी चम्पारण ज़िले में नगर निकाय चुनाव 2022 का पहला चुनाव,रक्सौल, चकिया नगर परिषद और सुगौली नगर पंचायत चुनाव का मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।145 बूथों पर 105271 वोटर्स अपना मत डालेंगे।तीन जगह धारा 144 लागू की गई है।
रक्सौल में बूथ 56,चकिया में 50,सुगौली में 39 बूथ बनाया गया है।भारत नेपाल बॉर्डर सील किया गया है।300 पुलिस पदाधिकारी,1000 पुलिस के जवानों को लगया गया है।
मोतिहारी जिला पुलिस द्वारा संपूर्ण बिहार में अपनी तरह के एक अनूठे प्रयोग के तहत नगरपालिका चुनाव में सभी संवेदनशील स्थानों एवं विधि/व्यवस्था की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों पर ड्रोन से निगरानी की जा रही है।




