कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दूबे):
खुटहां गांव के पास सड़क की झाड़ियों में मिला नवजात शिशु क्षेत्र में बना चर्चा का विषय
जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के खुटहा गांव के पास सड़क किनारे झाड़ी में लोगों के द्वारा एक नवजात शिशु को देखा गया । जोकि सड़क के किनारे झाड़ियों में रो रहा था। रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई लोगों के द्वारा इसकी सूचना मसौढा पंचायत के मुखिया संजय सिंह उर्फ बब्बू सिंह को दी गई। सूचना मिलते ही मुखिया के द्वारा घटना के संबंध में दुर्गावती थाना अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह एवं चाइल्ड केयर को जानकारी दिया गया। नवजात शिशु को सुरक्षित खुटहां गांव के ही संजय बिंद की पत्नी के द्वारा अपने पास रखा गया है। घटना शनिवार की देर शाम की बताई जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुखिया संजय सिंह उर्फ बब्बू ने बताया कि बच्ची को सकुशल सुरक्षित एक परिवार में रखा गया है। वही चाइल्ड केयर को भी हमने फोन के माध्यम से जानकारी दे दी है।





