जहानाबाद – रक्तदान शिविर में कई लोगों ने किया रक्तदान!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में शनिवार को रक्तसेवा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 के पूर्व सद ब्लड बैंक जहानाबाद में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मतदाता जागरूकता आयोजित रक्तदान शिविर में पाँच लोगों ने रक्तदान किया। अधिवक्ता वेदप्रकाश, शिक्षक अवनीश कुमार, डिम्पी कुमारी, स्मृति कुमारी, छात्र अमन कौशिक ने रक्तदान किया।ब्लड बैंक में पूर्व से मात्र पांच यूनिट रक्त उपलब्ध था, शिविर के बाद दस यूनिट रक्त हो गया। इस अवसर पर उपस्थित निर्वाचन आईकॉन अमित कुमार के द्वारा लोगो से अपील भी किया गया कि अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें साथ ही साथ भय मुक्त होकर अपना वोट जरूर करें।
डरने की कोई बात नहीं है, जिला प्रशासन साथ है। रक्तसेवा अध्यक्ष रजनीश कुमार बिकु ने बताया कि कोई भी स्वस्थ वयस्क व्यक्ति रक्तदान कर सकते हैं, वही हर नागरिक को मतदान अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अमर कुमार की देखरेख में लैब टेक्नीशियन विनोद कुमार, रितेश कुमार ने रक्त संग्रहित किया।

Join us on:

Leave a Comment