नगर निकाय के सभी बूथों पर पूरी तरह बरती जायेगी चौकसी चुनाव कल!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कल यानी रविवार को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर जिले के रामगढ़, मोहनिया, हाटा, कुदरा व भभुआ नगर निकायल के सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। बूथों के समीप धारा 144 लागू रहेगी। नगर पंचायत चुनाव को लेकर पोलिंग पार्टियों को भभुआ शहर के पटेल कॉलेज से रवाना किया गया। इस दौरान मौके पर पहुंचे कैमूर डीएम व एसपी राकेश कुमार ने बताया कि जिले के पांच नगर निकाय में होनेवाले मतदान को लेकर पूरी व्यवस्था कर ली गई है। नगर निकाय के सभी बूथों पर पूरी चौकसी बरती जाएगी। असामाजिक तत्वों की किसी भी मंशा को प्रशासनिक टीम विफल करने की पूरी तैयारी कर चुकी है। उन्होंने बताया कि पेट्रोलिंग पार्टी को बैलेट पेपर और सामग्री लेकर मतदान केन्द्र के लिए रवाना कर दिया गया है। मतदान केंद्रों के पास अनाधिकृत रूप से किसी का प्रवेश मान्य नहीं रहेगी। कैमूर जिले के पांच नगर निकाय के सभी बूथों पर पुलिस पदाधिकारी और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। चुनाव को लेकर सुरक्षा के ठोस इंतजाम किये गए हैं। डीएम व एसपी ने कहा कि निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने की तैयारी हो चुकी है और उम्मीद करता हूं कि अच्छे तरीके से चुनाव होगा। बूथ के आसपास किसी भी समस्या में कोई दिक्कत न हो। मतदान केन्द्र पर फोर्स स्टैटिक को तैनात किया गया है। वहीं कुछ फोर्स पेट्रोलिंग में रहेगा हर पांच मिनट पर पर्याप्त पुलिस फोर्स की पेट्रोलिंग रहेगी।

Join us on:

Leave a Comment