दुर्भाग्यपूर्ण मौतों पर भाजपा नाटकबाजी कर रही है- चितरंजन गगन!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

पटना

राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने जहरीले शराब पीने से हुए मौतों पर भाजपा द्वारा नाटकबाजी करने का आरोप लगाया है।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि बिहार में जहरीले शराब से मौत की अधिकांश घटनाएं उस समयावधि में घटित हुई हैं जब भाजपा सरकार में शामिल थी। उस समय भाजपा नेताओं ने किसी प्रभावित परिवार से मिलने की जरूरत नहीं समझी और न पीड़ित परिवार के लिए किसी प्रकार के मदद की बात की। आज संवेदना के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले भाजपा नेताओं की क्या सरकार में रहते समय संवेदना मर चुकी थी।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में शराबबंदी लागू नहीं रहने के बावजूद जहरीले शराब पीने से मरने वालों की संख्या बिहार के वनिस्पत कई गुना ज्यादा है। जिस गुजरात में उसके गठन काल 1960 से हीं शराबबंदी लागू है वहां इसी वर्ष जुलाई और नवम्बर में जहरीले शराब पीने से बड़ी संख्या में मौत हुई है। उन राज्यों पर चुप्पी लगाने वाले भाजपा नेताओं द्वारा बिहार में ज्यादा सक्रियता उनके सत्ता से बाहर होने की बौखलाहट के साथ हीं उनके घटिया राजनीति को प्रदर्शित करता है।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि यह भाजपा की सोची समझी साजिश है और सरकार को बदनाम करने के लिए भाजपा द्वारा रचित साजिश प्रतीत हो रहा है मैं सरकार से मांग करता हूं कि इसकी जांच होनी चाहिए।

बाइट:- चित्तरंजन गगन, प्रदेश प्रवक्ता राजद बिहार

Join us on:

Leave a Comment