निकाय चुनाव – बूथों के लिये रवाना हुये मतदानकर्मी, पहले चरण के लिये कल मतदान!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद

जहानाबाद जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर आज सभी पोलिंग पार्टी को ईवीएम के साथ-साथ पूरे मतदान सामग्री उपलब्ध करा दिया गया और सभी मतदान कर्मी मतदान सामग्री एवं ईवीएम लेकर अपने-अपने बूथ पर कुच कर गए। जहानाबाद नगर परिषद, मखदुमपुर नगर पंचायत, घोसी नगर पंचायत एवं काको नगर पंचायत में आगामी 18 दिसंबर को चुनाव होना है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी ईवीएम को जिलाधिकारी रिची पांडे एवं पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन के नेतृत्व में वितरण किया गया। जहां से मतदान कर्मी ईवीएम मशीन लेकर अपने अपने बूथ पर कुच कर गए। इस बाबत जिलाधिकारी ने बताया कि जिन जगहों पर नगर निकाय का चुनाव हो रहा है उन जगहों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। सेक्टर पर मतदान कर्मी पहुंचेंगे और 18 दिसंबर को सुबह 7:00 से मतदान प्रारंभ हो जाएगा जो शाम 5:00 बजे तक चलेगा। हर जगह पर स्थाई दंडाधिकारी के साथ-साथ पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। इस बाबत एसपी दीपक रंजन ने बताया कि सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था नगर निकाय चुनाव में किया गया है ।सभी मतदान केंद्रों पर स्थाई पुलिस के जवानों के साथ साथ पुलिस गश्ती भी कड़ी कर दी गई है। जिससे कमजोर मतदाता भयमुक्त होकर अपना मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
बाइक रिची पांडे, जिलाधिकारी जहानाबाद।

बाइट दीपक रंजन ,पुलिस अधीक्षक जहानाबाद

Join us on:

Leave a Comment