संतोष तिवारी की रिपोर्ट
आज दिनांक 17-12-2022 को मुजफ्फरपुर स्थित लोजपा (रामविलास ) के काँटी स्थित कार्यालय पर लोजपा ( रामविलास ) के ज़िलाध्यक्ष विक्रमेंन्द्रो देव उर्फ़ चुलबुल शाही के द्वारा सम्राट जी को मेन विंग का महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया l वही नवमानोनीत महानगर अध्यक्ष सम्राट ने ज़िलाध्यक्ष चुलबुल शाही के समक्ष रौशन प्रसाद भगत जी को महानगर प्रधान महासचिव एवं आतिश पासवान को महानगर का उपाध्यक्ष मनोनीत किया l मौके पर ज़िलाध्यक्ष श्री विक्रमेंन्द्रो देव उर्फ़ चुलबुल शाही ने कहा की सम्राट पार्टी के मजबूत साथी है इसलिए उनपर भरोसा जताने का काम पार्टी ने किया है और उनके नेतृत्व में महानगर की टीम बेहद मजबूती से काम करेगी l वही नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष सम्राट ने कहा की जिस तरह पार्टी ने उनपर भरोसा जताने का काम किया है उस भरोसे पर खड़ा उतरने का काम करूंगा और पार्टी की बिहार की सबसे मजबूत पार्टी बनाने का काम करेंगे और आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी के “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट ” विज़न को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे lसम्राट ने पार्टी के प्रदेश राजू तिवारी, प्रदेश प्रचार प्रसार प्रभारी संजय कुमार सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री इ. रविंद्र सिंह,ज़िलाध्यक्ष चुलबुल शाही सहित कई गणमान्य नेताओं को विशेष धन्यवाद दिया है lवही पार्टी के कई नेताओं ने सम्राट के मनोयन पर ख़ुशी जाहिर की है जिसमें पार्टी के जिलाउपाध्यक्ष काशीनाथ झा, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष कौशल किशोर ठाकुर, युवा ज़िलाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह सहित सैकड़ो नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है l




