कैमूर- तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर मजदूरों ने किया हड़ताल!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मुठानी के समीप स्थित स्पायरो इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत ट्रक व मशीनरी के ड्राइवर व मजदूरों ने 3 माह से मजदूरी भुगतान नहीं होने से किया हड़ताल ।
बता दे कि मुठानी के समीप स्थित स्पायरो इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत ट्रक व मशीनरी के ड्राइवर व मजदूरों ने 3 3 माह से वेतन का भुगतान नहीं होने की कारण हड़ताल किया है वहीं हड़ताल कर रहे मजदूर ने बताया कि पिछले 3 महीनों से हम लोग का वेतन नहीं मिल रहा है और बार-बार कहने पर भी कंपनी की तरफ से कोई सुनवाई नहीं होती तीन बार से आश्वासन मिला है कि आप को वेतन टाइम पर दिया जाएगा लेकिन बार-बार आश्वासन देने पर भी कंपनी ने हम लोग को वेतन नहीं दिया हालांकि हमसे कहा गया था कि इसी 15 को आपको वेतन मिल जाएगा लेकिन अभी तक हमें वेतन नहीं मिला है इसलिए आज हम लोग हड़ताल पर हैं और जब तक वेतन नहीं मिलेगा तब तक हम लोग हड़ताल पर रहेंगे ।

वही कंपनी के अधिकारी ने बताया कि बुधवार तक सैलरी आ जाएगा मैंने यहां से बिल बनाकर भेज दिया है और सभी मजदूरों को जल्द से जल्द उनकी सैलरी मिल जाएगी ।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें