पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद जिले के मखदुमपुर नगर पंचायत में चुनावी सरगर्मी प्रचार समाप्ति के बाद परवान चढ़ गया है। पलेया गांव के रहने वाले रितेश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा अपने समर्थकों के साथ लगातार चुनावी दौराअंतिम दिन मतदाता को एक जुट करने में जुटे रहे। नगर पंचायत के करीब 15 वर्षों तक सेवा करने वाले रितेश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा के पक्ष में मखदुमपुर की जनता आज निकाली गई। रैली में भारी संख्या में पहुंचे सभी लोगों ने मुख्य पार्षद पद के प्रत्याशी मीना देवी को सिलाई मशीन छाप पर वोट देने का संकल्प लिया। इस बाबत चुन्नू शर्मा ने कहा कि बिहार का मॉडल नगर पंचायत बनाने के लिए मखदुमपुर का कृत संकल्पित हैं। नगर पंचायत मखदुमपुर के उप मुख्य पार्षद रह चुके रितेश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा का कहना है कि इस बार पलेया समेत सभी वार्डो के रहने वाले लोग मेरे किए गए विकास कार्यों को बहुत ही नजदीक से देख रहे हैं। पिछले करीब 15 वर्षों से मैं पलेया गांव से लेकर मखदुमपुर पूरे नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो का विकास किया ।उन्होंने पलया गांव के रहने वाले मतदाताओं से अपील किया है कि इस बार भी मुझे सेवा करने का अगर मौका देते हैं तो मखदुमपुर नगर पंचायत का मॉडल नगर पंचायत होगा।




