आइएसआइ एजेंट के हाथों रक्षा दस्तावेज बेचने वाला‌ मुजफ्फरपुर के कटरा से गिरफ्तार!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट

बिहार के मुजफ्फरपुर में आइएसआइ एजेंट के हाथों रक्षा दस्तावेज बेचने वाला कटरा से गिरफ्तार । जानकारी के अनुसार कटरा निबंधन कार्यालय में कार्यरत लिपिक रवि चौरसिया को रक्षा मंत्रालय से जुड़े प्रतिबंधित एवं गोपनीय दस्तावेज एक महिला बेचने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर निबंधन कार्यालय कटरा में कार्यरत लिपिक रवि चौरसिया को गिरफ्तार किया गया । वह मुंगेर जिला के जमालपुर थाना अंतर्गत नयागांव विषहरी का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया है कि जब वह भारी वाहन निर्माण कारखाना, अवाडी, चेन्नई (रक्षा मंत्रालय) मे लिपिक पद पर कार्यरत था। उसी समय उसका संपर्क इंटरनेट मीडिया पर एक महिला से हुआ। वह आइएसआइ एजेंट थी। उसके प्रेमजाल मे फंस कर और पैसे के लोभ में अपने मोबाइल फोन के माध्यम से उक्त कारखाने में बनने वाले टैंक एवं अन्य रक्षा उपकरणों से संबंधित गोपनीय यांत्रिक जानकारियां फोटो खींचकर वाट्सएप समेत अन्य इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म से उस महिला को उपलब्ध कराई। बदले में अपने राशि का आनलाइन भुगतान प्राप्त किया। एसएसपी जयंत कांत ने आरोपी से पूछताछ कर मीडिया से जानकारी साझा की।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें