वैशाली- चोरों ने ग्रिल काटकर किया गल्ला दुकान साफ, वारदात सीसीटीवी में कैद!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट

वैशाली। बिदुपुर थाना के नावानगर बाजार में देर रात बड़े गल्ला कारोबारी के दुकान का ग्रिल काटकर चोरों ने भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने गल्ला से 2 लाख नकद रुपये सहित कीमती सामान की चोरी कर फरार हो गया है।जिसका वारदात सीसीटीवी कैमरे में कारतूत कैद हो गया है।

घटना के सम्बंध में पीड़ित दुकानदार महेश चौधरी के द्वारा बिदूपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। लिखित शिकायत में दुकानदार ने आरोप लगाया है कि बीते रात दो की संख्या में चोरों ने वेंडीलेटर की ग्रिल तोड़कर दुकान में गया है कई सीसीटीवी कैमरों के तार कबाड़ दी है एवं कई कैमरा तोड़फोड़ कर दिया है। साथ ही दुकान के गल्ले में रखें दो लाख रुपये नगद एवं गुरुवार को हुई दुकानदारी का रुपया भी चोरी कर चोर फरार हो गया है।

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद बिदूपुर पुलिस मामले की जांच पड़ताल दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। इस संबंध में बिदुपुर थाना अध्यक्ष फेराज हुसैन ने बताया कि दुकानदार के द्वारा एक आवेदन प्राप्त हुआ है इसका जांच पड़ताल पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज को जांच पड़ताल किया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें