संतोष तिवारी की रिपोर्ट
मुजफ्फरपुर में कांटी में यूरिया की किल्ल्त से झुझ रहे किसानों ने आज सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रखंड मुख्यालय स्थित बिस्कोमान भवन में सुबह 6 बजे से ही कांटी के विभन्न इलाको से किसान खाद लेने के लिए कतार में लगे थे, दिन के 1 बजे तक वितरण केंद्र पर ताला लटका रहा जिसके बाद किसान आक्रोशित हो गए। किसानों ने प्रखंड मुख्यालय के समीप कांटी-मड़वन सड़क को जाम कर जमकर रोष जताया। किसानों ने आरोप लगाया कि कालाबजारी के कारण किसानों को खाद नही मिलता है, शाम के समय अंधेरा होने के बाद यहां से खाद की कालाबजारी की जाती है। प्रखंड मुख्यालय से 10-15 किलोमीटर दूर अपने घर से सुबह सुबह ठंड मौसम में किसान पिछले चार दिनों से चक्कर लगा रहे है लेकिन उनको खाद नही दिया जा रहा है। खाद नही मिलने के कारण रवि फसल खासकर गेंहू की पैदावार पर इसका खासा असर पर सकता है। आक्रोशित किसानों ने कहा कि इसकी शिकायत कई बार प्रखंड के पदाधिकारियों से कीया गया है, लेकिन कोई सुनने वाला नही है। इधर किसानों के हंगामे के बीच प्रखंड प्रमुख कृपाशंकर शाही बिस्कोमान भवन पहुँचकर इंचार्ज प्रखर कुमार से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी लिये। इंचार्ज ने बताया कि पोस मशीन जो ऑनलाइन है वह शाम के समय ही खुलता है, ऐसे में जिन लोगो का फिंगरप्रिंट लिया जाता है उन्ही को खाद दी जाती है। इस क्रम में प्रमुख ने जिला कृषि पदाधिकारी शिलाजीत सिंह से दूरभाष पर वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी ली। प्रमुख ने बताया कि कृषि पदाधिकारी के अनुसार यूरिया का स्टॉक कम है, इसे पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। खाद की कालाबजारी किए जाने को लेकर प्रमुख ने साफ कहाकि यदि इस तरह की कोई बात है तो इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने किसानों से भी कहा कि यदि ऐसी शिकायत है तो वो हमसे कहे।




