बेगुसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
पूरे बिहार में लगातार जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हो रही है बिहार के छपरा में जहरीली शराब से डेढ़ दर्जन मौत का मामला अभी ठंढा भी नहीं हुआ की बेगूसराय से भी शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आ गया.
शराब पीने दौरान अधेड़ की हुई मौत के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है!
परिजनों का कहना है कि शराब पीने से व्यक्ति की मौत हुई है, मामला वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव की है, मृतक की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के जगदर पंचायत के मुरादपुर वार्ड 9 निवासी 50 वर्षीय सुरेश राय के रूप में हुई है। घटना के संबंध परिजनों ने बताया कि आज दोपहर में सुरेश राय वीरपुर के एक दुकान पर बैठकर शराब पी रहे थे। अचानक उनकी तबीयत शराब पीने से बिगड़ गई । आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए वीरपुर पीएचसी ले गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर परिजन शव को आनन-फानन में ठेले पर लादकर घर ले गए। मृतक के परिजनों ने शराब से मौत का आरोप लगाया है। ईधर पुलिस पूरे मामले की में जुटी हुई है।
बाइट-परिजन




