NTPC की पहल से विद्यालय में भवन निर्माण के लिए किया गया भूमि पूजन ।

SHARE:

बेगुसराय ब्यूरो
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगुसराय:- नगर परिषद क्षेत्र बिहट के उच्च विद्यालय राजवाड़ा में मंगलवार को एनटीपीसी बरौनी द्वारा चार कमरे का निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया । जहां विधित रुप से जिला कार्यक्रम पदाधिकारी जमाल मुस्तफा एनटीपीसी बरौनी महाप्रबंधक सुनील कुमार अग्रवाल सहायक प्रबंधक मोहम्मद अनवर उद्दीन ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया एनटीपीसी के उपस्थित पदाधिकारी ने बताया कि राजवाड़ा उच्च विद्यालय के लिए चार कमरा उच्च विद्यालय ओमर के लिए दो कमरा उच्च विद्यालय बैदेही बल्लभ के लिए तीन कमरा मध्य विद्यालय पन्हास के लिए दो एवं उच्च विद्यालय खम्हार के लिए दो कमरा का निर्माण किया जाएगा । इसके के लिए एनटीपीसी बरौनी द्वारा एक करोड़ ₹52 प्रदान किया गया है । जिसका निर्माण शार्प इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कराया जाएगा । इस मौके पर नगर परिषद बिहट के पूर्व चेयरमैन एके सिंह वार्ड पार्षद दीपक कुमार विद्यालय के प्रधानाध्यापिका कुमारी श्वेता सुनीता कुमारी राकेश कुमार नीरज कुमार मिथिलेश कुमार आदि उपस्थित थे ।

Join us on:

Leave a Comment