जर्ज़र हालत में विद्यालय, एसडीएम ने किया निरिक्षण!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट

जर्जर हालत में प्राथमिक स्कूल हादसों को दे रहे दावत!
सरकारी स्‍कूलों की जर्जर हालत को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.
वैशाली जिला के महनार में सरकारी स्कूल के हालात भी ठीक नहीं हैं. इशहाकपुर प्राथमिक विद्यालय भवन खस्ताहाल हैं.
प्राथमिक विद्यालय इशहाकपुर के भवन जर्जर हालत में हैं. छात्र, छात्राएं इन भवनों की जर्जर छतों के नीचे बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं. सरकार की तरफ से भले ही शिक्षा को लेकर बड़े-बड़े बदलाव करने की बात कही जा रही हो, लेकिन धरातल पर हालात तो कुछ और ही कहते हैं.
वहीं, सरकारी स्कूल के हालात भी ठीक नहीं हैं. प्राथमिक विद्यालय इशाकपुर में कहीं दीवारों पर दरारें पड़ी हुई हैं, तो कहीं जमीन धंस रही है. कहीं तो स्कूलों की छतों से प्लास्टर की पपड़ी गिर रही है. बरसात के दौरान अक्सर इन जर्जर भवनों में अनहोनी का डर बना रहता है. आपको बता दें कि स्कूल परिसर में मुल्यभूत सुविधा के कमी है। जैसे में किचन सेड और शौचालय की भी जर्जर हालत है। स्कूल में डेस्क नही है,बच्चे जमीन पर बैठ कर पढ़ाई कर रहे हैं। वही सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी अभिषेक सिंह मोनू के भी बताया कि स्कूल भवन जर्जर है। स्कूल भवन बनना जरूरी है, जब महनार एसडीओ सुमित कुमार विद्यालय में निरीक्षण करने पहुंचे तो विद्यालय भवन देख कर हैरान रह गए।

Join us on:

Leave a Comment