सातवें चरण के शिक्षक बहाली की मांग को लेकर आज सीटेट और बिटेट अभ्यर्थी सड़कों पर उतरे!

SHARE:

पटना – अमित कुमार की रिपोर्ट :-

सातवें चरण के शिक्षक बहाली की मांग को लेकर आज सीटेट और बिटेट अभ्यर्थी सड़कों पर उतरे और जमकर बिहार सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की कक्षा 1 से लेकर 8 तक में शिक्षक बहाली की मांग को लेकर पिछले 3 सालों से यह लोग सड़कों पर हैं आंदोलन कर रहे हैं और सरकार से उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिलता है जिसके विरोध में यह लोग आज सड़कों पर उतरे हैं डाकबंगला चौराहे को पूरी तरह से जाम कर दिया है और जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं उनकी मांग है कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सरकार ने आने से पहले उनसे वादा किया था कि उन्हें रोजगार देंगे लेकिन अभी तक डिप्टी सीएम यादव की आंखें नहीं खुली है वहीं शिक्षा मंत्री भी पूरी तरह से सिर्फ आश्वासन ही देने का काम किया है उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आने वाले समय में आंदोलन करेगे

Join us on:

Leave a Comment