बेगूसराय – खेत में शौच का आरोप लगाकर, दबंगों ने पति पत्नी को जमकर पीटा!

SHARE:

प्रशान्त कुमार रिपोर्ट !

बेगूसराय में दबंगों ने खेत में शौच करने का आरोप लगाकर एक दंपति की बेरहमी से पिटाई कर दी।घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी चौर की है। बताया जाता है कि पटना जिले के मरांची थाना क्षेत्र के डुमरा गांव निवासी विपिन निषाद और उसकी पत्नी मीरा देवी रामदीरी चौर में खेती करता है। घायल विपीन निषाद का आरोप है कि 15 दिन पूर्व रामदीरी गांव के दबंग गोपाल कुमार के खेत से होकर गया था जिसके बाद आज जब वह पत्नी के साथ अपने खेत में जा रहा था तभी गोपाल कुमार ने खेत में शौच करने का आरोप लगाकर उसकी बेरहमी से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा दिया। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि पति पत्नी गंभीर रूप से घायल है जिसके शरीर पर भी चोट के काफी निशान हैं ।घायल विपिन निषाद ने बताया कि वह रामदिरी दियारा क्षेत्र में खेती करता है इसको लेकर आज शाम पत्नी के साथ खेत गया था तभी दबंगों ने उसे खेत में ही उसे और उसकी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। घायल के अनुसार दबंगों ने उसे अपने खेत में शौच करने का आरोप लगाकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी थी जबकि घायल का कहना है कि वह उसके खेत से गया था और शौच करने का आरोप लगाकर उसकी पिटाई की गई है। घायल के द्वारा मटिहानी थाना में इसकी शिकायत भी की गई है फिलहाल दोनों पति-पत्नी को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया है जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
बाईट- विपीन निषाद, घायल

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें