टमटम की लोकप्रियता मतदाताओं के सिर चढ़ी, उम्मीदवार को कराया टमटम की सवारी

SHARE:

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर

नगर परिषद ताजपुर के मुख्य पार्षद पद उम्मीदवार बंदना कुमारी का चुनाव चिन्ह टमटम की लोकप्रियता मतदाताओं के सिर चढ़कर बोल रही है!आलम यह है कि उत्साहित मतदाताओं ने अपने चहेते उम्मीदवार महिला अधिकार कार्यकर्ता बंदना कुमारी को टमटम की सवारी कराया!
शनिवार की देर शाम कुछ उत्साही मतदाताओं ने टमटम पर उम्मीदवार को बैठाकर ताजपुर, भेरोखरा, रहीमाबाद, कस्बे आहर, हरिशंकरपुर बघौनी के मुख्य मार्गों का भ्रमण कर मतदाताओं से 18 दिसंबर को ईवीएम के क्रम संख्या-5 पर टमटम चुनाव चिन्ह पर बटन दबाकर ताजपुर के विकास का अवरुद्ध रास्ते को खोलकर विकास की गति तेज करने के लिए टमटम छाप को विजयी बनाने की अपील की गई!

Join us on:

Leave a Comment