समस्तीपुर : मथूरापुर घाट से लापता युवक का पाँच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं!

SHARE:

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर

समस्तीपुर जिले के वारीसनगर प्रखंड क्षेत्र के मथुरापुर ओपी के रहने वाले युवक 6 दिसंबर से लापता है । परिजनों के द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद भी पांच दिन बाद भी पुलिस युवक को ढ़ूंढने में विफल है । बताया जाता है कि युवक 6 दिसम्बर को 11 बजकर 5 मिनट पर मथुरापुर घाट पर देखा गया और उसका मोबाईल 11 बजकर 25 मिनट तक चालू था उसके बाद से युवक का मोबाइल फोन बन्द हो गया । काफी देर बाद युवक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने युवक की तलाश करना शुरू किया लेकिन युवक का कुछ अता पता नहीं चला । तो परिजनों ने युवक की लापता होने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी । पुलिस युवक की तलाश करने में परिजनों द्वारा बताए गए जगहों पर सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है । लेकिन पुलिस को अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है । परिजनों का आरोप है की पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से युवक को नहीं ढ़ूंढ़ रही है । लापता युवक मथुरापुर घाट के वार्ड संख्या 08 निवासी रोहित कुमार उर्फ लाल है । इघर परेशान परिजन रोहित कुमार उर्फ लाल को अपने स्तर से भी ढ़ूंढने का प्रयास कर रहे हैं ।

Join us on:

Leave a Comment