आसान जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंंचा जूनियर विनर क्रिकेट क्लब मोहनिया!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

शहर के जगजीवन स्टेडियम में चल रहे कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जुनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का नौवां मैच जूनियर रॉयल क्रिकेट क्लब रामगढ़ और जूनियर विनर क्रिकेट क्लब मोहनिया के बीच रविवार को खेला गया। जिसमे जूनियर विनर क्रिकेट क्लब मोहनिया ने जूनियर रॉयल क्रिकेट क्लब रामगढ़ को आसान आठ विकेट से हरा दिया। जूनियर रॉयल के कप्तान शिवम सिंह ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और सलामी बल्लेबाजों प्रितम व शशांक के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी और बाकी बल्लेबाजों के छोटी-छोटी पारियों के बदौलत जूनियर रॉयल ने निर्धारित 30 ओवरों में 7 विकेट खोकर 163 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। जवाब में 164 विजयी रनों का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी के लिए उतरी जूनियर विनर सीसी के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर रॉयल सी सी पर 24.4 ओवरों में 2 विकेट खोकर जीत हासिल करने में कामयाब रहे। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जूनियर विनर सी सी के हरिओम को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन (नाबाद 76 रन और 3 विकेट) के लिए बिहार राज्य अंडर-19 खिलाड़ी दिवान दानिश खान ने प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग वसीम अली व अभिमन्यु कुमार और ऑफलाइन स्कोरिंग सौरव कुमार तथा ऑनलाइन स्कोरिंग आर्यन पटेल ने किया।मैच के दौरान काफी संख्या मे दर्शक सहित खिलाड़ी हिमांशु सिंह, अनुभव, शुभम, उत्सव, प्रदीप, शशि सिंह, सुधीर,बिहारी,नीरज यादव,रोहित रोबोट,प्रियांशु,आमिर इकबाल, आदर्श मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment