कैमूर – ट्रैक्टर की चपेट में आकर चालक की मौत!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

नौडीहा गांव के समीप ट्रैक्टर से दबकर चालक की मौत

कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र में नौडीहा गांव के पास ट्रैक्टर से दबकर चालक की मौत हो गयी। चारपहिया वाहन से साइड लेने के दौरान ट्रैक्टर चाट में पलट गया और उसमें चालक दब गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह ट्रैक्टर को हटाया और उसके बाद लोगों ने देखा की ट्रैक्टर चालक की मौत हो गयी। ट्रैक्टर चालक की पहचान कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के सिरहीरा गांव के रहनेवाले अमरनाथ तिवारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही चांद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा करते हुए मामले की जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। इधर जैसे ही परिजनों को अमरनाथ तिवारी के मौत की सूचना मिली परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के दरवाजे पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी और लोगों परिजनों को ढांढस बंधाते नजर आये।

Join us on:

Leave a Comment