कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
दुर्गावती के डहला मोड़ से 197 बोतल शराब को पुलिस ने किया जब्त, दो शराब तस्कर को भी किया गिरफ्तार
कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में पड़नेवाले डहला मोड़ से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने डहला मोड़ पर यूपी की तरफ से बाइक से आ रहे दो धंधेबाजों के पास से 197 बोतल शराब बरामद किया है। पकड़े गये दो शराब धंधेबाजों की पहचान मोहनिया के भरखर गांव के बिंदु बिंद और दुर्गावती थाना के सारंगपुर निवासी मोहन बिंद के रूप में हुई है। इसके बाद पुलिस ने बाइक व शराब को जब्त करते हुए थाने ले आयी। जहां उक्त दोनों धंधेबाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।




