कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में रविवार को एनएच दो पर ट्रक व ट्रैक्टर में भीषण टक्कर हो गयी। इस घटना में ट्रैक्टर पर बैठे दो लोग घायल हो गये। इसके अलावे बगल से गुजर रहे तीन लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास रहे लोगों की भीड़ जुट गयी और घायल पड़े सभी लोगों को मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा सभी घायलों का इलाज किया गया। जिसमें दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायलों में घायलों में मोहनिया के बेलौड़ी के रहनेवाले संजय कुमार, वीरेंद्र कुमार एवं केजू राम है। इसके अलावे बरेज गांव के रहनेवाले धर्मेंद्र कुमार एवं फेकू राम है। इनमें सेे फेकू व केजू को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।




