रिपोर्ट – अमित कुमार
15 ग्राम सोने की आभूषण व नगद गायब
पटना सिटी। ठंड का प्रकोप, सन्नाटा व सुस्त पुलिस गश्ती का फायदा उठाकर चोरी की घटना का अंजाम दिया गया। मामला चौक थाना क्षेत्र के नालापर स्थित घसियारी टोला की है। पीड़ित विक्की वर्मा ने बताया कि घर में ताला लगाकर परिवार के सभी सदस्य साढू की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए पांच दिसंबर की सुबह ट्रेन से झारखंड के देवघर जिले के खपरोडीह गए हुए थे। नो दिसंबर शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे जब परिवार के साथ घसियारी टोला स्थित अपने घर आए तो देखा की घर का ताला टूटा पड़ा है। घर में जब दाखिल हुए तो देखे की कमरे में रखे टीन का चादर से बने ट्रंक का ताला टूटा है। ट्रंक में रखे श्रृंगार बॉक्स रखे हुए थे और उसमें कुल छह ग्राम वजन वाली दो जोड़ी सोना का बाली, तीन ग्राम वजन का सोना का मांगटीका, छह ग्राम सोने का दो पीस जितिया और पर्स में रखें सात हजार रुपए गायब मिला। पीड़ित विक्की वर्मा ने आशंका जताते हुए कहा कि किसी परिचित के लोग ने ही मेरे घर मे चोरी की है। फिलहाल पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को लिखित रूप में दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की।




