कैमूर एसपी के सौजन्य से फुटबॉल मैच का हो रहा आगाज गाजीपुर ने सबार को पांच एक से हराया!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड में 10 दिसंबर से 14 दिसंबर तक फुटबॉल मैच का टूर्नामेंट का आगाज हो चुका है। यह टूर्नामेंट कैमूर एसपी राकेश कुमार के सौजन्य से हो रहा है। बता दें कि नक्सल विचारधारा में भटके लोगों को मुख्य विचार धारा में जोड़ने के लिए फुटबॉल मैच का आयोजन किया जा रहा है। कैमूर पुलिस की सुनहरी पहल खेल मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज हो रहा है। 10 दिसंबर 2022 से 14 दिसंबर 2022 तक रामपुर प्रखंड के अमांव के खेल मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। शनिवार को अमाव खेल मैदान पर दो दिवसीय महिला सेमिफाइनल फुटबॉल मैच का आयोजन में पहला मैच सबार बनाम गाजीपुर महिला टीम के बीच खेला गया. मैच का उदघाटन डीएसपी मुख्यालय साकेत कुमार व डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। 30 30 मीटन के हुए मैच में गाजीपुर की टीम ने सबार को पांच-एक से हराकर फाइनल में प्रवेश कर गयी। मैच की अध्यक्षता करमचत थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने किया।

Join us on:

Leave a Comment