नितीश जी के प्रयास से दो बच्चों की परिकल्पना पर लोग कर रहे अमल – के सी त्यागी!

SHARE:

रिपोर्ट: अमित कुमार

-जेडीयू राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के बाद जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने मीडिया से बातचीत की । इस दौरान उन्होंने कहा कि आज ललन सिंह का कार्यकाल खत्म हो रहा है और उनका नया कार्यकाल शुरू हो रहा है। राष्ट्रीय परिषद और राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इस पर मुहर लगेगी । केसी त्यागी ने कहा कि नीतीश जी का मिशन 2024 सभी विपक्ष को एकजुट करने की है उस पर भी इस बैठक में चर्चा होगी। इससे पहले केजरीवाल केसीआर ममता बनर्जी सब से मुलाकात हुई है ।नीतीश जी के कहने पर मैं हिमाचल कांग्रेस के प्रचार में था।वही उत्तर प्रदेश के मैनपुरी चुनाव पर कहा कि समाजवादी पार्टी के खिलाफ किसी राजनीतिक पार्टी में उम्मीदवार खड़ा नहीं किया।
गुजरात चुनाव में ओवैसी फैक्टर पर कहा कि ओवैसी जी जहां जाते हैं वह पॉलिटिकल एटमॉस्फेयर को ऐसा बनाते हैं । जैसे लड़ाई बीजेपी वर्सेस ओवैसी हो रही है जैसे हिंदू वर्सेस मुसलमान हो रही है। जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर केसी त्यागी ने कहा कि नेशनल एवरेज टू अगेंस्ट टू यानी हस्बैंड वाइफ और दो बच्चे। बिहार में जहां ज्यादा जनसंख्या है वहां नीतीश जी के प्रचार प्रसार से लोग जागरूक हो रहे हैं। लक्ष्य दीप में 97% मुसलमान है। वहां 1.4 है।यह भ्रामक प्रचार नहीं करना चाहिए। फ़ूड क्राइसिस पर केसी त्यागी ने कहा कि फूड क्राइसिस आने वाले समय में सभी के लिए समस्या बनने वाली है लिहाजा जनसंख्या नियंत्रण कानून पर प्रयास करना चाहिए । यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर केसी त्यागी ने कहा कि उस समय पार्टी के अध्यक्ष थे नीतीश जी जो विधि आयोग के अध्यक्ष थे उन्हें नीतीश जी ने चिट्ठी लिखी थी उनका खुद का मानना है कि हम इसके खिलाफ नहीं है लेकिन स्टेट होल्डर्स को कॉन्फिडेंस में लेकर एक कानून बनाया जाएगा।

बाईट:–केसी त्यागी, राष्ट्रीय महासचिव जदयू

Join us on:

Leave a Comment