बेगूसराय- डॉक्टर के घर लूटकांड का खुलासा, 3 गिरफ्तार!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में डॉक्टर के घर लूट कांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने लूट में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए लूटी गई राशि में से 4 लाख 60 हजार रुपए बरामद कर लिया है। दरअसल नगर थाना के श्रीकृष्णापुरी मोहल्ले में डॉक्टर संजय कुमार के घर 6 दिसंबर की रात बदमाशों ने हथियार के बल पर 10 लाख रूपया लूट लिया था। इस मामले में सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था ।जिसने टेक्निकल और मैनुअली अनुसंधान के बाद लूट में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है ।एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि डॉ संजय कुमार के भाई डॉक्टर अमित का भी अस्पताल साथ में ही है। डाक्टर अमित के तीन कंपाउंड लूट की घटना की साजिश रची थी और तीनों ने मिलकर हथियार के बल पर डॉक्टर के घर 10 लाख रूपया लूट लिया था। इस मामले में पुलिस ने डॉ संजय कुमार के छोटे भाई अमित कुमार के कंपाउंडर चंदन कुमार गुलशन कुमार और रितिक रोशन को गिरफ्तार किया है जिसके पास से लूटी गई 4 लाख 60 हजार बरामद कर लिया गया है। बीस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद में टेक्निकल और मैनुअली अनुसंधान में तीनों की संलिप्तता सामने आई जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने कहा कि तीनों कंपाउंडर को पता था कि डॉक्टर संजय के घर में कब कितनी राशि रहती है इसी को लेकर तीनों ने एक साजिश रचकर 6 दिसंबर की रात घर में दाखिल होकर हथियार के बल पर 10 लाख रूपया लूट लिया था। फिलहाल पुलिस ने लूटी गई राशि में से आधी राशि बरामद करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया है जिसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य हैं और जल्दी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment