ऋषिकेश की रिपोर्ट
नालन्दा:- महाअभियान में 90 लोग गिरफ्तार, 76 पीने वाले तो 14 बेचने वाले शामिल, 80 लीटर देशी शराब भी हुआ बरामद।
मध निषेध विभाग के द्वारा जिले भर में पिछले 24 घण्टे में चलाए गए महा अभियान के तहत कुल 90 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें 76 पीने वाले तो 14 बेचने वाले शामिल है।
मध निषेध नालंदा के निरीक्षक राम नरेश महतो ने बताया कि जिले के तीनों अनुमंडल के दर्जनों स्थानों पर छापेमारी कर कुल 90 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें 76 शराब पीने वाले जबकि 14 लोग बेचने वाले शामिल हैं। शराब कारोबारियों के पास से 80 लीटर चुलाई शराब भी बरामद किया गया है। साथ ही शराब बनाने वाला उपकरण भी जप्त किया गया है। कई स्थानों पर मध निषेध विभाग की पुलिस ने सैकड़ों लीटर अर्धनिर्मित शराब को नष्ट भी किया है। छापेमारी समस्ती भट्ट विगहा,शोरबी पर अलीनगर, झिंगनगर, चकदिलावर, गंजपर, गंगाविगहा, चोरा बगीचा, राजगीर, हिलसा, अस्थावां, सारे, सरमेरा, इस्लामपुर सहित अन्य जगहों पर की गई है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को आज न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया है।
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




