धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट
रणक्षेत्र बना सदर अस्पताल। मां-बेटे ने अपहरण और हत्या के लिए घात लगाने का आरोप लगा कर किया पिटाई। डॉक्टरों और सुरक्षा गार्डों की तत्परता से नहीं हो सकी बडी घटना। छौडादानों के रहने वाले हो दोनों पक्ष।
:मोतिहारी सदर अस्पताल परिसर आज देर शाम रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। सदर अस्पताल में इलाजरत महिला पर नजर रखने के लिए पहूंचे विरोधी पक्ष के एक व्यक्ति को महिला और बेटे ने जमकर पिटाई किया है। करीब आधे घन्टे तक अस्पताल परिसर रणक्षेत्र बना रहा। बाद में डॉक्टरों और सुरक्षा गार्डों के बीच बचाव करने पर मामला शान्त हुआ। जहां नगर थाना पुलिस पहूंचकर दोनों पक्षों के लोगों को अपने साथ थाना ले गयी है। घटना शाम करीब साढे सात बजे की है। छोडादानों थाना के सेमरहिया गांव निवासी रुखैया बेगम इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल में एडमिट है। जिनके साथ उनका बेटा भी है। रुखैया के विरोधी तजमुद्दीन उसकी बीमारी का पता लगाने के लिए अस्पताल में पहूंचे। चुपके सा जानकारी लेने की भनक रुखैया और उसके बेटे को लग गयी। दोनों की हरकत को देख तजमुद्दीन भागने लगा। बस क्या था दोनों मां बेटा तजमुद्दीन पर टूट पडे। मोटरसाईकिल से भाग रहे तजमुद्दीन को गिरा कर अस्पताल परिसर में जमकर पिटाई किया। मारपीट का बीच बचाव कर डॉक्टरों और सुरक्षा गार्डों ने मामला को शान्त कराया लेकिन मामले की गम्भीरता को देखते हुए नगर थाना पुलिस मौके पर पहूंचकर दोनों पक्ष को अपने साथ नगर थाना ले गयी है। इस बीच इलाज करा रही महिला रुखैया बेगम ने बताया कि इन लोगों ने 2010 में पति की गला रेतकर हत्या कर दिया था। चल रहे विवाद में कई बार हमला और जान मारने का प्रयास किया जाता रहा है। आज इलाज के दोरान सदर अस्पताल में बेटे के अपहरण और हत्या करने की नियत से घात लगाया था। वहीं तजमुद्दीन का कहना है कि वे सदर अस्पताल में घुमने आये थे। इसी बीच मां बेटे ने हमला बोल दिया है। तजमुद्दीन ने कहा कि पूराना विवाद चल रहा है,जो मेरे भाई से है। विवाद चाहे जो भी हो सदर अस्पताल परिसर कुछ देर के लिए रणक्षेत्र बन गया था।
BYTE :___रुखैया बेगम,,निवासी,सेमरहिया,छौडादानो
BYTE :__तजमुद्दीन,निवासी,सेमरहिया,छौडादानो




