लखीसराय- ट्रक स्कार्पियो में भीषण टक्कर, दो की मौत!

SHARE:

रिपोर्ट:-संतोष कुमार पाण्डेय

लखीसराय/बिहार
-भीषण सड़क हादसा,दो की मौत,वाहन के उड़े परखच्चे।

एंकर:-लखीसराय में ट्रक और स्कार्पियो की भीषण टक्कर मे दो लोगो की मौत हो गई है।घटना कबैया थाना क्षेत्र के पचना रोड बायपास मोड़ की है।बताया जा रहा है कि बीती देर रात अमहरा ओपी के दीघा निवासी यूगल किशोर मांझी और 25 वर्षीय धीरज कुमार पचना रोड से शादी समारोह में सामिल हो अपने घर लौट रहा था।तभी बायपास रोड के समीप जमुई की ओर से आ रहा बालू लदा ट्रक सामने से स्कार्पियो मे टक्कर मार दी।घटना में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया जबकि स्कार्पियो सवार यूगल किशोर मांझी की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं साथ रहे धीरज कुमार भी सदर अस्पताल में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया।स्थानीय ने बताया कि बालू लदा ट्रक को चालक पुल पर चढ़ाने के लिए गति में था।तभी पचना रोड से स्कॉर्पियो वाहन सामने आ गया।जहां ट्रक व स्कार्पियो में जोरदार टक्कर हो गई।दोनो वाहन के परखच्चे उड़ गए।स्थानीय लोगो की मदद से किसी तरह उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला गया। उन्होंने आगे बताया कि ट्रक चालक टक्कर से बहुत बचाने की कोशिश की।इस दौरान ट्रक टक्कर के बाद भी डिवाइडर पर चढ़ बिजली पोल से जा टकराया।और दोनो वाहन धुधुकर जलने लगा।स्थानीय व फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।मौके पर एएसपी सैयद इमरान मसूद,कबैया,टाउन थाना की पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे मे लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

बाइट:-सैयद इमरान मशुद ASP

बाइट:-स्थानीय

बाइट:-स्थानीय

Join us on:

Leave a Comment