लोजपा का नाम लेना भूली भाजपा, तो लोजपा ने चिराग को बताया अगला सीएम!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट

मुजफ्फरपुर

कुढ़नी विस उपचुनाव के परिणाम आने के बाद जीत से उत्साहित भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र के केरमा में एक कार्यक्रम के दौरान जीत में अहम सहयोग करने वाली पार्टी लोजपा रामविलास के चिराग का जिक्र तक करना भूल गई, अब लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष विश्वक्रमेद्रो देव उर्फ़ चुलबुल शाही ने इस सवाल प्रतिक्रिया देते हुए बताया की बिहार की जनता चिराग को अगला CM के रूप मे देखना चाहती है बिहार की जनता, कुढ़नी विस उपचुनाव के परिणाम का आगे भी दिखेगा असर
कभी-कभी एक राजनीतिक घटनाक्रम खुद में सिमट कर नहीं रहता। दूरगामी असर दिखाता है। कुढ़नी विधानसभा का उपचुनाव भी राज्य की राजनीति पर असर दिखा सकता है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि समीकरण पूरी तरह से पक्ष में नहीं रहते हुए भी भाजपा ने यहाँ जीत दर्ज की अब महत्वपूर्ण था अनुसूचित जाति का वोट। इसका समर्थन यहां इसलिए जरूरी था क्योंकि यह वोट कहीं भी जा सकता था। इनमें नाराजगी थी, मगर वे दिशाहीन थे। ऐसे में चिराग पासवान के समर्थन ने उन्हें दिशा दे दी। भाजपा ने प्रतिष्ठा की यह लड़ाई जीत ली, और कुछ क्या लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष ने जरूर देखिए

बाइट :- विश्वक्रमेद्रो देव उर्फ़ चुलबुल शाही जिलाध्यक्ष लोजपा रामविलास

Join us on:

Leave a Comment