पटना – दुकान में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत से पाया काबू, सबकुछ स्वाहा!

SHARE:

रिपोर्ट : अमित कुमार

फुलवारी शरीफ स्थित पूर्णेन्दु नगर कॉलोनी में शनिवार की सुबह रुई दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपट इतनी तेज हो गई कि पूरे दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोग किसी तरह बाल्टी से आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। इस बीच लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना और अग्निशमन दस्ते को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची अग्निशमन दस्ते ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया इस बीच दुकान में रखे गए लाखों रुपए के रुई और कई सामान जलकर नष्ट हो गए। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बता रहे लोग।
मिली जानकारी के अनुसार फुलवारी शरीफ के पूर्णेन्दु नगर में शनिवार की सुबह दुकान में साफ सफाई कर रहे दुकान मालिक ने बताया कि अचानक शार्ट सर्किट के चिंगारी से रुई में आग लग गई। आग लगते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और अपने-अपने घरों से बाल्टी से पानी लाकर आग पर काबू पाने का प्रयास करने में जुट गए। इस बीच स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन दस्ते को दी। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन दस्ते ने मौके पर पहुंचकर घंटों मशक्कत के बीच आग पर काबू पाया इस बीच दुकान में रखे गए लगभग छह लाख के सामान जलकर नष्ट हो गए।

Join us on:

Leave a Comment