अभिषेक कुमार की रिपोर्ट
जिसमें 8 विदेशी कैडेट्स भी हुए शामिल.
गया: शहर के गया-डोभी मुख्य सड़क मार्ग पर पहाड़पुर गांव के समीप स्थित ऑफीसर्स ट्रेंनिंग अकैडमी (ओटीए) के प्रांगण में 22वी पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया. इस बार कुल 69 जेंटलमैन कैडेट्स पास आउट हुए. इनमें 8 विदेशी कैडेट्स भी शामिल है. जिसमें क्रमशः भूटान के 5 श्रीलंका के 2 और वियतनाम देश के 1 कैडेट्स शामिल हैं.
वही स्पेशल कमीशन अधिकारी के 2 कैडेट्स पास आउट हुए हैं. साथ ही टीईएस कोर्स के 45 कैडेट्स ने भी इस परेड में भाग लिया, जो इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त करने के लिए विभिन्न आर्मी कैडेट ट्रेनिंग विंग्स जैसे मिलिट्री कॉलेज ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियरिंग सिकंदराबाद, मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग मऊ तथा कॉलेज आफ मिलट्री इंजीनियरिंग पुणे जाएंगे. जेंटलमैन कैडेट्स ने अपने स्मार्ट टर्नआउट और सटीक सिंक्रोनाइज्ड ड्रिल मूवमेंट से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया.
पासिंग आउट परेड में बतौर मुख्य अतिथि जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, आर्मी ट्रेनिंग कमांड, लेफ्टिनेंट जनरल सुरिंदर सिंह महल बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस दौरान उनके द्वारा परेड की सलामी भी ली गई.
परेड को संबोधित करते हुए समीक्षा अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल सुरिंदर सिंह महल ने जेंटलमैन कैडेट्स को उनके उत्कृष्ट ड्रिल के लिए बधाई दी. उन्होंने भविष्य के अधिकारियों से निस्वार्थ, समर्पित और पेशेवर सेवा प्रदान कर अपने राष्ट्र और अपने संस्थान को गौरवान्वित करने का आग्रह किया. उन्होंने विद्वान योद्धा होने के महत्व पर जोर दिया, जो युद्ध के मैदान में असंख्य चुनौतियों के बावजूद अपनी श्रेष्ठ और अनुभव युद्ध कुशलता के दम पर विरोधियों को परास्त करते हैं और बेहतर प्रदर्शन करते हैं. उन्होंने कहा कि वे अपने तकनीक कौशल को बढ़ाकर युद्ध की तेजी से बदल रहे स्वरूप के लिए खुद को और अपने कमान हेतु अपने सैनिकों को तैयार करें. परेड देखने वाले माता-पिता को बधाई देते हुए लेफ्टिनेंट जनरल सुरिंदर सिंह महल ने कहा कि वे उन भाग्यशाली लोगों में से हैं, जिनके बेटों को सशस्त्र बलों में सेवा करने का अवसर मिला है. जो दुनिया में सर्वश्रेष्ठ सेवाओं में से एक है. इस बार मित्र देशों के भूटान, श्रीलंका और वियतनाम के भी कैडेट पास आउट हुए हैं. अकादमी में साथी जैंटलमैन कैडेट का मिलनसार व्यवहार इन राष्ट्रों के बीच लंबे समय तक सद्भावना बनाए रखती है. गया ओटीए की स्थापना 18 जुलाई 2011 को शौर्य, ज्ञान संकल्प के आदर्श वाक्य के साथ हुआ था. वर्तमान में अकादमी टेक्निकल एंट्री स्कीम और स्पेशल कमीशन ऑफिसर कोर्स के लिए प्रशिक्षण आयोजित करती है. उन्होंने पास आउट हुए जेंटलमैन कैडेट्स को इन के सुनहरे भविष्य के लिए बधाई दी.
स्पीच- लेफ्टिनेंट जनरल सुरिंदर सिंह महल, जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, आर्मी ट्रेनिंग कमांड.
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया




