नौगढ़ के सीवान में सर्पदंश से मजदूर की मौत!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में नौगढ़ गांव पड़ता है। नौगढ़ गांव के सीवान में शुक्रवार को खेत में बुआई का काम कर रहे एक व्यक्ति को सांप ने काट लिया। इस घटना में व्यक्ति अचेत हो गया। घटना के बाद आसपास रहे लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी और इसकी सूचना परिजनों को दिया। जिसके बाद परिजन व अन्य लोगों की मदद से अचेत हुए व्यक्ति को इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल लाया जा रहा था। तभी रास्ते में व्यक्ति की मौत हो गयी। व्यक्ति की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौगढ़ गांव निवासी किशोर राम के रूप में हुई है। इधर जैसे ही व्यक्ति की मौत की सूचना परिजनों को मिली परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं मामले में कागजी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

Join us on:

Leave a Comment