बिहार का अगला DGP कौन? 11 नाम नीतीश सरकार ने केंद्र को भेजे

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

लिस्ट में सभी डीजी रैंक के अधिकारी
शोभा अहोतकर, आलोक राज, भट्टी व मनमोहन रेस में आगे

पटना : बिहार का अगला पुलिस प्रमुख (DGP) कौन होगा? इस पर नीतीश सरकार लगातार मंथन कर रही है। मौजूदा DGP एसके सिंघल का कार्यकाल 19 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। वह पहले से ही एक्सटेंशन पर आगे का कार्यकाल कर रहे थे। अब उनका एक्सटेंशन भी 19 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। ऐसे में बिहार को नए DGP की जरूरत है, जिसे लेकर राज्य सरकार कवायद में जुट गई है।
सूत्रों के मुताबिक, बिहार सरकार ने अपनी वरीयता प्राप्त 11 अधिकारियों के नाम केंद्र सरकार को भेज दिए हैं।इन 11 नामों में से तीन नाम केंद्र सरकार फाइनल करके भेजेगी। जिनमें अगला DGP चुना जाएगा। इस लिस्ट में सबसे ऊपर सब शोभा अहोतकर का नाम चल रहा है। दूसरे नंबर पर आलोक राज का नाम है। वही, आर एस भट्टी और मनमोहन सिंह तीसरे और चौथे नंबर पर हैं।
केंद्र सरकार को बिहार कैडर के 11 DGP रैंक के अधिकारियों की लिस्ट में आलोक राज (1989), शील वर्धन सिंह (1986), राजविंदर सिंह भट्टी (1990), मनमोहन सिंह (1988), शोभा अहोतकर (1990), विनय कुमार (1991), प्रीता वर्मा (1992), ए के अम्बेडकर (1992), प्रवीण वशिष्ठ (1991), अरविंद पांडेय (1988) और सीमा राजन (1987) शामिल हैं। इन सभी अधिकारियों का बैच 1986 से लेकर 1992 के बीच में है। राज्य सरकार को तय करना होगा कि इन चारों अधिकारियों में से किसी एक को पुलिस प्रमुख बनाए।
DGP के लिए कम से कम दो वर्ष का कार्यकाल होना चाहिए। भेजी गई लिस्ट के सभी अधिकारी 2023 से लेकर 2026 के बीच में रिटायर होंगे। इसमें प्रीता वर्मा 2028 में रिटायर होंगी। इस लिहाज से सभी अधिकारी DGP के लिए उपयुक्त हैं। बावजूद, अगर कम भी कार्यकाल रहा तो राज्य सरकार उसे बढ़ा देती है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें